Breaking News

बलरामपुर: गरज-चमक के बीच गिरी बिजली, युवक की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम।

गरज-चमक के बीच गिरी बिजली, युवक की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी और गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटा धुसाह गांव निवासी तीरथ (30) पुत्र संतराम किसी कार्य से घर से निकले थे। वह अभी घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लेखपाल अमित कुमार तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …