Breaking News

बदायूं में कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर लगाए आरोप।

बदायूं में कर्ज के बोझ से परेशान युवक ने दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर लगाए आरोप।

तीन लोगों को बताया जिम्मेदार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत।

बदायूं। जनपद बदायूं में कर्ज के दबाव से परेशान एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ढाक वाली ज्यारत की है। यहां के निवासी 34 वर्षीय सोनू शर्मा पुत्र राजेश शर्मा पटरी पर फड़ लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ महीने पहले कौशल गुप्ता, अनिल मौर्य और सौरभ गुप्ता से कर्ज लिया था।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोनू शर्मा मूलधन से अधिक रकम ब्याज के रूप में चुका चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कर्ज देने वाले लोग लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। इस वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

बताया जाता है कि इसी तनाव के चलते सोनू शर्मा ने पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग करते हुए तीनों व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार को छोड़ गए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!