Breaking News

सहसवान में रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ।

सहसवान में रोजा इफ्तार का आयोजन, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला काजी दंड झील के किनारे स्थित आवास पर समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलर मुशीर अहमद और शरीफ अहमद उर्फ बबलू की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए और सभी ने सामूहिक रूप से रोजा खोला।

इफ्तार के बाद नमाज अदा की गई और देश व समाज में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर समाजसेवी मुशीर अहमद ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह इंसान को संयम, सहनशीलता और अल्लाह की इबादत की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से आपसी सम्मान और मिलजुलकर रहने की अपील की तथा त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और इस आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान अंसारी, बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, सपा नेता शोएब नकवी, बब्बू नकवी, अतहर अली खां, अजहर अली, सभासद साकिर अंसारी, पूर्व सभासद मोहम्मद आकिल सहित बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!