Breaking News

लखीमपुर खीरी: अलविदा जुमे पर सपा नेता रेहान खान ने बांटे ईद के तोहफे, दिया भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश।

अलविदा जुमे पर सपा नेता रेहान खान ने बांटे ईद के तोहफे, दिया भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश।

मोहम्मद असलम, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। रमजान के मुकद्दस महीने में जहां इबादत और रहमत का सिलसिला जारी है, वहीं पलिया विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा जुमे के अवसर पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को ईद के तोहफे वितरित किए और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश दिया।

पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान आने वाले ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लोगों को विशेष उपहार दिए गए, ताकि उनके घरों में भी ईद की खुशियां पहुंच सकें।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रेहान खान ने सभी का स्वागत करते हुए बिना किसी जाति और धर्म के भेदभाव के उपहार वितरित किए।

इस अवसर पर रेहान खान ने कहा कि त्योहारों का असली मकसद खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। जब समाज के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं, तभी त्योहारों की असली खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने आगे कहा कि पीडीए का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें, यही हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।

कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। लोगों ने इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की एक प्रेरणादायक पहल बताया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!