Breaking News

सहसवान: अकीदत के साथ अदा हुई जुमा अलविदा की नमाज, देश में अमन-चैन व तरक्की के लिए मांगी गई दुआ। 

अकीदत के साथ अदा हुई जुमा अलविदा की नमाज, देश में अमन-चैन व तरक्की के लिए मांगी गई दुआ। 

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। मुकद्दस माह रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी जुमा अलविदा के मौके पर सहसवान नगर और देहात क्षेत्र की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन के लिए खास दुआएं मांगी गईं।

नमाज के दौरान किसी भी नमाजी को असुविधा न हो, इसके लिए मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने पालिका कर्मचारियों को पहले ही निर्देश दे दिए थे कि रमजान के हर जुमे पर मस्जिदों के बाहर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और चुना डलवाकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। साथ ही संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है और रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा अलविदा कहा जाता है। इस अवसर पर लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह से दुआ की कि हमारे रोजे और नमाज कबूल हों तथा देश में भाईचारा और मोहब्बत कायम रहे।

मोहल्ला काजी स्थित जामा मस्जिद में पेशे इमाम नईम अब्दुल्ला ने जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई, जबकि मोहल्ला शहबाजपुर की जामा मस्जिद में पेशे इमाम कारी खलीक उर रहमान ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा नगर और देहात क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में जुमा अलविदा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!