Breaking News

बदायूं में हाईवे किनारे दुकान में भीषण आग, पेट्रोल पंप पास होने से मचा हड़कंप।

बदायूं में हाईवे किनारे दुकान में भीषण आग, पेट्रोल पंप पास होने से मचा हड़कंप।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिले में मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे के किनारे स्थित सत्या ट्रेडर्स में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुंडिया धुरेकी में हाईवे किनारे स्थित सत्या ट्रेडर्स में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान के अंदर रखा सामान जलने लगा। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान के बिल्कुल पास ही पेट्रोल पंप भी स्थित है, जिससे आग फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया था। लोगों को डर था कि यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि दमकल कर्मियों की सतर्कता से आग को नियंत्रित करने के प्रयास लगातार जारी रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …