Breaking News

बिसौली: डी.के. कोल्ड स्टोरेज में किसानों का सम्मान, 95 प्रतिशत भंडारण पूरा।

डी.के. कोल्ड स्टोरेज में किसानों का सम्मान, 95 प्रतिशत भंडारण पूरा।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। बिसौली–बदायूं रोड स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरेज में बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के सम्मानित किसानों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डी.के. कोल्ड स्टोरेज के संचालक डा. गुंजन गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के सहयोग और विश्वास की बदौलत ही कोल्ड स्टोरेज में लगभग 95 प्रतिशत भंडारण पूरा हो चुका है। उन्होंने सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

वहीं पुलकित वार्ष्णेय ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू हो गया था। किसान भाइयों के सहयोग से निर्धारित समय में भंडारण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

इस अवसर पर रक्षित, ओमेंद्र यादव, दीपक ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, विपनेश गौतम, गंगावासी शाक्य, शिशुपाल सागर, अशोक सागर और छंगे खां सहित कई किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके सहयोग की सराहना की गई।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!