Breaking News

उझानी: नाले में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

नाले में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उझानी, बदायूं। जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के पंखा रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवक की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। नाले में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!