Breaking News

बिसौली: नन्हीं सबीह फात्मा ने रखा पहला रोजा, परिवार ने माला पहनाकर किया सम्मान।

नन्हीं सबीह फात्मा ने रखा पहला रोजा, परिवार ने माला पहनाकर किया सम्मान।

आई एम खान 

बिसौली। रमजान के मुबारक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ रोजा रखकर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांग रहे हैं। नगर निवासी इकबाल मलिक की बेटी सबीह फात्मा ने रमजान के 19वें रोजे पर अपना पहला रोजा रखा।

रोजा मुकम्मल होने के बाद परिवार के लोगों ने सबीह फात्मा को माला पहनाकर उसकी हौसला अफजाई की और दुआओं से नवाजा। इस मौके पर कादरी मस्जिद के इमाम कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, रहमत और गुनाहों से तौबा करने का पैगाम देता है। यह महीना लोगों को नेक रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।

रोजा इफ्तार के दौरान परिवार और मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे। इस अवसर पर इकबाल मलिक, रईस अहमद, अयाज अहमद, मो. अनस, इरशाद अहमद, जीशान, अमन, सरताज, रियाज बानो, खुर्शीद, गुलशन, शमीम और रुखसाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!