Breaking News

चकरनगर में बकरा-बकरी क्रय मेला आयोजित, जमुनापारी नस्ल के संरक्षण पर दिया गया जोर।

चकरनगर में बकरा-बकरी क्रय मेला आयोजित, जमुनापारी नस्ल के संरक्षण पर दिया गया जोर।

संवाददाता: आनंद पाण्डेय

इटावा। चकरनगर चंबल घाटी परिक्षेत्र में बकरियों की नस्ल सुधार और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा “बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना” के अंतर्गत बकरा-बकरी क्रय के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया। मेले में उन्नत नस्ल के बकरा-बकरी का पंजीकरण कर विशेषज्ञों की टीम द्वारा चयन किया गया।

मेले में अपर निदेशक ग्रेड-2 कानपुर मंडल डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल, केंद्रीय अनुसंधान संस्थान मथुरा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.के. सिंह, संयुक्त निदेशक भदावरी प्रक्षेत्र डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से बीडीओ कैमरे की निगरानी में पूरी की गई।

अपर निदेशक डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल ने बताया कि इटावा जिले की स्थानीय बकरी नस्ल के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्नत जमुनापारी नस्ल की बकरियों के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसरों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत उन्नत नस्ल के बकरा-बकरी के चयन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। वहीं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.के. सिंह ने पशुपालकों को जमुनापारी बकरियों में इनब्रीडिंग रोकने तथा गुणवत्ता और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी।

मेले में विभागीय चिकित्सकों द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन, टीकाकरण, संतुलित आहार और रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत, प्रधान प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह चौहान (मुन्ना), डिप्टी सीवीओ डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. भगवान सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता सहित पशुधन प्रसार अधिकारियों में डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान, नरेंद्र शर्मा, डॉ. राजेश गोयल, डॉ. डी.के. पाण्डेय, डॉ. शैलेन्द्र चौहान, डॉ. मनोज यादव, कृष्णा यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …