Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चहनिया रेंज की पौधशाला में कार्यक्रम, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चहनिया रेंज की पौधशाला में कार्यक्रम, महिलाओं के योगदान को किया गया नमन।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनिया (चंदौली)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चहनिया रेंज के छपरा गांव स्थित पौधशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी राम सवारे यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प से समाज में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, साहस और करुणा की प्रतीक है और आज की महिला सशक्त, आत्मविश्वासी तथा आत्मनिर्भर बनकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम और संघर्ष के दम पर समाज में नई ऊंचाइयों को हासिल किया है तथा अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और भविष्य की चुनौतियों पर विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर वन दरोगा फिरोज गांधी, वन रक्षक जितेंद्र यादव, अभिषेक, श्रीराम, जगदीश, विजय कुमार, शकील, पिंटू, महेंद्र, राजकुमार, कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!