Breaking News

महराजगंज में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम।

महराजगंज में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चहनिया। क्षेत्र के महराजगंज गांव में शनिवार की देर रात तक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।

समारोह का शुभारंभ सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के छोटे भाई एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें फाग, जोगीरा, भोजपुरी लोकगीत, अवधी गीत, नौटंकी तथा नर्तकियों के डांस कार्यक्रमों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। वहीं उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में फूलों की वर्षा कर लोगों ने उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को होली के उपहार भी भेंट किए गए। होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष नव युवक मंगल दल द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन सर्वजीत यादव ने किया, जबकि ग्राम प्रधानपति रमाकांत यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया।

इस अवसर पर वकील यादव, अभिमन्यु यादव, नंदलाल यादव, संतलाल यादव, संतराज यादव, विकास, आकाश, प्रदुमन, अजित यादव, लक्ष्मण यादव, कमला यादव, सुधार बिंद, विजय यादव, सोनू, रामप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!