Breaking News

बिसौली: रमजान के दूसरे अशरे में मगफिरत की दुआएं करें रोजेदार: मौलाना अफलाक रजा उवैसी।

रमजान के दूसरे अशरे में मगफिरत की दुआएं करें रोजेदार: मौलाना अफलाक रजा उवैसी।

आई एम खान 

बिसौली। मुकद्दस माह रमजान का दूसरा अशरा चल रहा है, जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का अशरा कहा जाता है। इस दौरान रोजेदार अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए ज्यादा से ज्यादा इबादत में वक्त गुजारते हैं।

मस्जिद के इमाम मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने बताया कि रमजान का पूरा महीना रहमतों और बरकतों से भरा होता है, लेकिन इसे तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का होता है, जिसमें अल्लाह की खास रहमत नाजिल होती है, जबकि दूसरा अशरा मगफिरत का माना जाता है, जो रमजान के 20वें रोजे के सूर्यास्त तक रहता है।

उन्होंने कहा कि इस अशरे में रोजेदार अल्लाह से अपनी, अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और पूरी उम्मत की मगफिरत के लिए दुआ करते हैं। यह समय इंसान के लिए अपने गुनाहों से तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने का बेहतरीन मौका होता है।

मौलाना ने कहा कि रमजान के इस मुकद्दस महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना भी बहुत सवाब का काम है। उन्होंने सभी मोमिनों से अपील की कि वे इस अशरे में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और तौबा-इस्तिगफार के जरिए अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!