Breaking News

शाहजहांपुर: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज।

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का इस्तेमाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पतंगबाजी के शौकीन लोग लगातार इसका प्रयोग कर रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कस्बा मीरानपुर कटरा के गांव बाजपुर कुमीरखा निवासी राम लड़ैते अपने साथी अनिल गंगवार के साथ शुक्रवार दोपहर तिलहर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब दोनों लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू क्षेत्र के पास पहुंचे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन और चेहरे से टकरा गया। तेज मांझे की वजह से राम लड़ैते घायल हो गए।

घटना के बाद साथी अनिल गंगवार ने राहगीरों की मदद से उन्हें कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इसका इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …