Breaking News

बिसौली में जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने मानसिक मंदित आश्रय गृह में मनाया होली मिलन समारोह। 

बिसौली में जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने मानसिक मंदित आश्रय गृह में मनाया होली मिलन समारोह। 

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा स्थानीय मानसिक मंदित आश्रय गृह केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने आश्रय गृह में रह रहे बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया और उनके साथ रंगों के इस पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि इन बच्चों को केवल भोजन ही नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अपनत्व की भी आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की।

इस अवसर पर सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनकी प्रतिभा को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जायंट्स ग्रुप 16 के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, प्रवीन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आमित बाबू, निशांत गोयल, संदीप गुप्ता, मुकेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को सौंपी …