Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने लिया कानून व्यवस्था का जायजा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर (उ.प्र.)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अमित पाठक, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, गोण्डा ने जनपद बलरामपुर का क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी मौजूद रहे।

आईजी एवं एसपी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। गश्त के दौरान दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!