Breaking News

सहसवान: एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार ने सहसवान कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण।

कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश, अभिलेखों व सुरक्षा व्यवस्था की जांच।

सहसवान, बदायूं। बदायूँ जनपद के सहसवान क्षेत्र में शुक्रवार को डॉ. बृजेश कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने सहसवान कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाने, शस्त्रागार तथा बंदीगृह का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा प्रविष्टियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाने में रखे शस्त्रों व जब्त सामान का भौतिक सत्यापन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बंदीगृह की स्वच्छता, सुरक्षा इंतजाम एवं बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

आईजीआरएस सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

आगामी होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए एसएसपी ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!