Breaking News

सहसवान: रिश्तों पर लालच भारी: बुजुर्ग मां से मारपीट, हालत नाजुक।

रिश्तों पर लालच भारी: बुजुर्ग मां से मारपीट, हालत नाजुक।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। नगर में पारिवारिक कलह का एक गंभीर मामला सामने आया है। कटरा मोहल्ले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित रूप से उनके ही बेटे, बहू और दामाद द्वारा मारपीट किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कटरा मोहल्ला निवासी तहज़ीब बेगम अपने मकान में रहती थीं और आजीविका के लिए मिठाई के डिब्बे बनाकर गुजर-बसर करती थीं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अस्वस्थ बताया जाता है और मां के साथ ही रहता था, जबकि छोटे बेटे और उसकी पत्नी पर मकान को लेकर विवाद करने के आरोप हैं।

परिजनों पर आरोप है कि संपत्ति के विवाद के चलते छोटे बेटे, बहू और दामाद अकील ने मिलकर बुजुर्ग महिला के साथ डंडों से मारपीट की और उन्हें घर से बाहर कर दिया। गंभीर चोटें आने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!