Breaking News

बलरामपुर: बारात में जा रही कार तालाब में गिरी, युवक की डूबने से मौत।

बारात में जा रही कार तालाब में गिरी, युवक की डूबने से मौत।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के मथुरा बेलाश गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रही एक सफारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में एक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में गांव के ही दो लोग सवार थे। मनोज यादव (21) पुत्र चिनकन यादव की पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं शंकर वर्मा (55) पुत्र रमन वर्मा को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तालाब से बाहर निकाल लिया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन पूरी तरह तालाब में डूब गया, जिसे सुबह क्रेन की मदद से बाहर निकाला जाएगा।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!