Breaking News

बिसौली: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र परीक्षा, 67 में से 66 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।

कड़ी निगरानी में संपन्न हुई इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र परीक्षा, 67 में से 66 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।

आई एम खान 

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड से फोटो का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित की गई। केंद्र पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहा।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय में 67 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 66 उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल-रहित संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है।

केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार (पूर्ति निरीक्षक, बदायूं), बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा सह-प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!