Breaking News

जालौन: उरई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 लोग गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद।

उरई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 लोग गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

जालौन। जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में कुछ लोग एक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 11 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान करीब 3 लाख 5 हजार रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां तथा 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …