Breaking News

संत निरंकारी मिशन ने बलुआ घाट पर किया व्यापक सफाई अभियान, गंगा संरक्षण का संदेश।

संत निरंकारी मिशन ने बलुआ घाट पर किया व्यापक सफाई अभियान, गंगा संरक्षण का संदेश।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चंदौली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर रविवार को संत निरंकारी मिशन के चहनियां और रामगढ़ ब्रांच के 250 सेवादारों ने 76वें आज़ादी के अमृत महोत्सव और “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान के अंतर्गत व्यापक साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सेवादारों ने बलुआ बाजार से होते हुए पूरे पश्चिम वाहिनी घाट की सफाई की। इस अवसर पर गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन गंगा संरक्षण और स्वच्छ जल मिशन को लेकर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन की ईमानदारी और मेहनत से यह संदेश जाता है कि समाज को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना संभव है।

मुखी डॉ. नीलम राम ने बताया कि मिशन का उद्देश्य केवल स्वच्छता नहीं, बल्कि मानवता और परस्पर प्रेम को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि इंसानियत और संबंधों की वास्तविक मजबूती तब ही संभव है जब लोग नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

कार्यक्रम में उपस्थित सेवादारों ने न केवल घाट की सफाई की, बल्कि समाज को स्वच्छता और मानवता का संदेश देने का महत्वपूर्ण योगदान भी दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!