Breaking News

बदायूं में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई गंभीर रूप से घायल।

बदायूं में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, कई गंभीर रूप से घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर किन्नर समाज के दो गुटों के बीच भयंकर झड़प हुई। घटना लालपुल और बहेड़ी मोड़ के नजदीक हुई, जहां दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और आपसी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रज्जो किन्नर अपने गुट के साथ उझानी कोतवाली से मुकदमे की पहरवी करके वापस लौट रही थी। इसी दौरान सना किन्नर और उनके समर्थक गुट ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कई किन्नर घायल हुए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, यह संघर्ष पिछले दो दिनों से चल रहे आपसी तनाव का नतीजा है। दोनों गुटों के बीच विवाद पहले भी बढ़ चुका था, लेकिन इस बार यह हिंसा जानलेवा रूप ले गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर लालपुल के पास हुई इस घटना ने आसपास के लोगों में खौफ और दहशत पैदा कर दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर अपनी गाड़ियों से मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी घायल किन्नरों को सुरक्षित जिला अस्पताल ले जा रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किन्नर समाज के आपसी विवाद पर नई बहस भी खड़ी कर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!