Breaking News

बिसौली: सुजानपुर विद्यालय में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा।

सुजानपुर विद्यालय में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा।

आई एम खान 

बिसौली। विकास क्षेत्र के संविलित विद्यालय सुजानपुर में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य के लोकार्पण के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या, भाजपा ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी तथा समाजसेवी नीरज वार्ष्णेय साईंराम द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्या ने विद्यालय परिसर में विधायक निधि से तैयार कराई गई इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्राओं रिंकी और शिवानी ने राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रतिभा की झलक देखने को मिली।

क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिओम पाराशरी ने परिषदीय विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय एवं ब्लॉक मंत्री अनुज कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, नीति आनंद, रानी, एआरपी मचिन मिश्रा, अताउर रहमान, अवनीत सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साहू सावेन्द्र गुप्ता ने किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!