Breaking News

महदेईया बाजार में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन।

महदेईया बाजार में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के महदेईया बाजार में स्थित रॉयल पैलेस में गुरुवार रात को ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। मुशायरे में शायरा इल्मा हाशमी, गुले सबा, निखत मुरादाबादी, मारूफ आलम, अकमल बलरामपूरी, चांदनी शबनम और चुलबुल जैसे प्रसिद्ध शायरों ने अपनी शायरी पेश की। इसके अलावा, स्थानीय शायर फरहान नेहाल ने भी अपनी प्रभावशाली शायरी प्रस्तुत की।

शायरों द्वारा पढ़े गए अशआर पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और देर रात तक कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। इस आयोजन से क्षेत्र में साहित्यिक माहौल जीवंत हो उठा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ईमरान बिल्डर, डॉ. रहीम सिद्दीकी, सपा नेता महेंद्र विक्रम अकेला, जुनैद सूरी, डॉ. सलमान, कौशल मास्टर, आमिर निजाम, मुशाहिद, अली अहमद और अयान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!