Breaking News

सहसवान: बसपा की संगठनात्मक बैठक में 2027 की तैयारी पर जोर, नवनियुक्त प्रभारी का हुआ स्वागत।

बसपा की संगठनात्मक बैठक में 2027 की तैयारी पर जोर, नवनियुक्त प्रभारी का हुआ स्वागत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। बहुजन समाज पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक पूर्व मंत्री डॉ. लेखराज जाटव के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ. लेखराज सिंह जाटव एवं विधानसभा प्रभारी अजय पाल गौतम का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली उपस्थित रहे। उन्होंने एसआईआर (SIR) की समीक्षा करते हुए सेक्टर एवं बूथ कमेटियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता अनोखेलाल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब पूरी तरह बहुजन समाज पार्टी के साथ खड़ी है। बसपा शासनकाल में, जब बहन कुमारी मायावती मुख्यमंत्री थीं, उस समय प्रदेश में खुशहाली का माहौल था।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है, पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

बैठक का संचालन कप्तान सिंह ने किया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, सुरजीत कुमार, रमेश सागर, अरेंद्र यादव, प्रधान करण सिंह, डॉ. कुमरपाल, प्रधान कृष्ण पाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!