Breaking News

लखना में रामलला की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह।

लखना में रामलला की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

लखना, (इटावा)। रामलला के मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर इटावा जनपद के लखना कस्बे में राम भक्तों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह राजावत एवं उनकी सहयोगी टीम के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भंडारे से पूर्व भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। डीजे व धार्मिक भजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम में सहभागिता की।

भंडारे का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुरेंद्र सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तोमर द्वारा किया गया। आयोजन में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ठाकुर देवेंद्र सिंह राजावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल दुबे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आनन्द पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजा मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर मोर्चा सुधीर कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय प्रभारी अनुज कुमार दुबे, राष्ट्रीय सचिव शैलेश पाल, जिला संगठन मंत्री युवा मोर्चा हर्षित यादव, प्रदेश महासचिव अंशुल यादव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. कुमार कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र कुशवाहा, जिला प्रचार मंत्री सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय चौहान सहित निशु राजावत, सोनू राजावत व अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!