Breaking News

बहेड़ी: नाबालिग के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला, एएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों पर एफआईआर।

नाबालिग के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला, एएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों पर एफआईआर।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्र के निर्देश पर थाना बहेड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के ही वीरेंद्र कुमार (32) पुत्र भगवानदास ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस शर्मनाक हरकत से पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और पीड़िता मानसिक रूप से बेहद आहत है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब उसने इस मामले की शिकायत की तो आरोपी वीरेंद्र कुमार के साथ उसका भाई दीपचंद पुत्र भगवानदास और शांति पाल पुत्र बालकराम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के आदेश पर थाना बहेड़ी पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया वीरेंद्र कुमार द्वारा नाबालिग के फोटो वायरल किए जाने की पुष्टि हुई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के मकान पास-पास हैं और दोनों एक ही समुदाय से संबंधित हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!