Breaking News

कासगंज: हजारा नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस व फ्लड यूनिट, वीडियो हुआ वायरल।

हजारा नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस व फ्लड यूनिट, वीडियो हुआ वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हजारा नहर में एक युवक द्वारा नहर में छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय एक स्थानीय युवक ने दूर से उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ-साथ स्थानीय गोताखोरों और फ्लड यूनिट की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नहर में कूदने की खबर मिलते ही युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां माहौल काफी गमगीन और तनावपूर्ण बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर में कूदने वाले युवक सोनू की शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन इतने वर्षों बाद भी उसकी पत्नी के कोई संतान नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

युवक के नहर में कूदते समय बनाए गए वीडियो के वायरल होने के बाद घटना ने और अधिक तूल पकड़ लिया है। प्रशासन पूरी गंभीरता से युवक की तलाश में जुटा हुआ है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है और किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

वायरल वीडियो

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!