Breaking News

बदायूँ में पैसे मांगने पर निवेशकों से झड़प, जमकर हुई मारपीट, ईंट-पत्थर चले, वीडियो वायरल।

बदायूँ में पैसे मांगने पर निवेशकों से झड़प, जमकर हुई मारपीट, ईंट-पत्थर चले, वीडियो वायरल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूँ। शहर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमर ज्योति कंपनी के एक निवेश एजेंट को निवेशकों ने पकड़ लिया। पुराने निवेश के पैसे वापस मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरिया गेट के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमर ज्योति कंपनी ने बदायूँ शहर के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश लिया था और करीब एक साल पहले कंपनी फरार हो गई थी। निवेशकों को आज तक उनका पैसा वापस नहीं मिला है।

शनिवार को जब कंपनी का एक एजेंट इलाके में नजर आया, तो निवेशकों ने उसे पहचान लिया और घेर लिया। निवेशकों ने अपने पुराने निवेश की रकम वापस करने की मांग की। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। गुस्साए निवेशकों ने एजेंट की पिटाई कर दी।

मारपीट की सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ समय तक सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!