Breaking News

समुदपुर में 21 को गूंजेगा “सेवा, शिक्षा और संस्कार” का संदेश, जय भारत मंच की विशाल सभा में मुख्य अतिथि होंगे डॉ. इंद्रेश कुमार।

समुदपुर में 21 को गूंजेगा “सेवा, शिक्षा और संस्कार” का संदेश, जय भारत मंच की विशाल सभा में मुख्य अतिथि होंगे डॉ. इंद्रेश कुमार।

संवाददाता – राजन सिंह

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के समुदपुर में जय भारत मंच काशी प्रान्त के तत्वाधान में 21 जनवरी 2026 को एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम और विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “सेवा, शिक्षा और संस्कार – जय भारत मंच की यही पुकार” के नारे के साथ किया जा रहा है, जिसमें देश की सामाजिक एकता, समरसता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय भारत मंच के मार्गदर्शक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार होंगे। उनके सान्निध्य में सर्वधर्म समाज, सामाजिक समरसता और “अनेकता में एकता” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

जय भारत मंच काशी प्रान्त के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुखपति उपेंद्र सिंह गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि समुदपुर में आयोजित यह सभा सामाजिक एकता को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के हाथों कन्या पूजन के साथ की जाएगी, जो नारी सम्मान और संस्कारों की मजबूत परंपरा का प्रतीक होगा। इसके बाद मंच से विभिन्न वक्ताओं द्वारा सामाजिक विषयों पर ओजस्वी और प्रेरणादायक उद्बोधन दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि हमारी पहली पहचान “हम भारतीय हैं”। धर्म, जाति, समुदाय और वर्ग के नाम पर जो दूरी बढ़ती जा रही है, उसे समाप्त कर एकता के सूत्र में पिरोना ही इस सभा का लक्ष्य है।

जय भारत मंच का मानना है कि जब तक समाज सेवा, शिक्षा और संस्कार की मजबूत नींव नहीं होगी, तब तक राष्ट्र निर्माण अधूरा रहेगा। इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत किया जाएगा।

इस विशाल आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!