Breaking News

कासगंज: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, युवक घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कोतवाली सोरों क्षेत्र अंतर्गत मथुरा–बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथ मौजूद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान रक्षपाल निवासी नगरिया के रूप में हुई है, जो घायल युवक अरविंद के साथ मल्लाह नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मथुरा–बरेली हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रक्षपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रक्षपाल की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!