Breaking News

कासगंज में धूमधाम से मनाया गया सपा सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन, नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

कासगंज में धूमधाम से मनाया गया सपा सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन, नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन जनपद कासगंज में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। तहसील सहावर क्षेत्र के ग्राम बीनपुर कला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वहीं सहावर कस्बे के बंगले पर भी सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जन्मदिन समारोह मनाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने लोगों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। नेत्र परीक्षण शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया और इस सामाजिक पहल की सराहना की।

इसके पश्चात समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सहावर नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा सुल्तान के आवास पर केक काटकर सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया गया। यहां भी भारी संख्या में सपा समर्थकों की मौजूदगी रही। पूरा आयोजन अमापुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रहा।

कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव विनय कुशवाहा, राष्ट्रीय पूर्व प्रत्याशी रेशमा देवी शाक्य, पटियाली विधानसभा सचिव डॉ. शोएब खान, रामनरेश यादव, प्रमोद यादव, इतवारी लाल यादव, संजय यादव, शकील अहमद, गौरव मिश्रा, नियाज भाई, जगत प्रताप शाक्य, पूर्व प्रधान मुकंदी लाल शाक्य, धीरज यादव, अमन रजा खान सहित अनेक समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने सांसद डिम्पल यादव के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

बाइट- जाहिदा सुल्तान, राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!