Breaking News

शाहजहांपुर: यातायात जागरूकता अभियान में चला चेकिंग अभियान, बड़ी संख्या में चालान। 

गुलाब देकर किया सम्मान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

यातायात जागरूकता अभियान में चला चेकिंग अभियान, बड़ी संख्या में चालान। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। उप परिवहन आयुक्त, बरेली कमल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट के 32 वाहनों, बिना हेलमेट के 98 वाहनों और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के 12 वाहनों के चालान किए गए।

उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि जागरूकता और सख्ती दोनों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस मौके पर सर्वेश कुमार सिंह (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन), हरि ओम (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन), आर.पी. गौतम (यात्री माल कर अधिकारी), विनय कुमार पांडे (यातायात निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यातायात जागरूकता अभियान को आमजन में नियमों के प्रति सजगता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी पहल माना जा रहा है।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!