Breaking News

शाहजहांपुर: चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, शहर में चला विशेष चेकिंग अभियान।

चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, शहर में चला विशेष चेकिंग अभियान।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर सीओ सिटी पंकज पंत के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पतंग और जनरल स्टोर की दुकानों की जांच की गई तथा दुकानदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई कि चाइनीज मांझा की बिक्री व उपयोग पूरी तरह से गैरकानूनी है।

चेकिंग के दौरान सीओ सिटी ने दुकानदारों को अवगत कराया कि यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित मांझा पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, क्योंकि चाइनीज मांझा से आमजन के साथ-साथ पक्षियों और पशुओं को भी गंभीर खतरा रहता है।

सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि नगर क्षेत्र की सभी दुकानों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल मानक और वैध मांझा ही बिक्री के लिए रखें। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रतिबंध का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य पाई गई। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!