Breaking News

सहसवान में पेट्रोल पंप मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी। 

सहसवान में पेट्रोल पंप मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप मैनेजर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल मैनेजर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

घटना बदायूं–मेरठ हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। जुनवाई थाना क्षेत्र के दुबारी कलां गांव निवासी 40 वर्षीय राजीव शर्मा यहां मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे एक ढाबे के सामने खेत में उन्हें गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मैनेजर को गोली लगने की सूचना मिली है और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना आत्मघाती है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!