Breaking News

कासगंज: मामूली विवाद में दबंगों का कहर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, वीडियो वायरल।

मामूली विवाद में दबंगों का कहर, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, वीडियो वायरल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक परिवार पर जमकर हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के मंगदपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि किसी छोटे से विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!