Breaking News

हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

संवाददाता: राजन सिंह, सहयोगी: जयशंकर मिश्र

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुनपुरवा गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। चहनियां-चंदौली हाईवे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुनवासी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने घायल अवस्था में पुनवासी गुप्ता को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर गांव निवासी पुनवासी गुप्ता चहनियां में एक कबाड़ी की दुकान पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह सकलडीहा से कोई कार्य निपटाकर टीबीएस वाहन से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिसुनपुरवा गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फाइल फोटो 

हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पुनवासी गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पत्नी गीता देवी, पुत्र पवन, तथा पुत्रियां सुमन, सुषमा, पिंकी और रचना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का पुत्र पवन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, ऐसे में इस हादसे ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!