Breaking News

कासगंज: चेकिंग के दौरान तीन युवक दबोचे गए, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद।

चेकिंग के दौरान तीन युवक दबोचे गए, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1060 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम), 25 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती देर रात सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ईस्माइलपुर रोड नए बाईपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पाउडर, स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम लकी उर्फ अनस पुत्र असलम, अकबर पुत्र कौशर निवासीगण मोहल्ला बड्डू नगर थाना कासगंज तथा विष्णु पुत्र कारे निवासी ग्राम चौमुआ थाना जैत जनपद मथुरा बताया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बाइट- सुशील कुमार, एएसपी, कासगंज।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!