Breaking News

कासगंज यार्ड में चलती ट्रेन पर पथराव का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार।

कासगंज यार्ड में चलती ट्रेन पर पथराव का खुलासा, चार युवक गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना का रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में खुलासा कर दिया है। आरपीएफ, कासगंज जीआरपी और अपराध सूचना शाखा की टीम ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में मौज-मस्ती के उद्देश्य से चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार बीते दिवस गाड़ी संख्या 19410 कासगंज यार्ड क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 244/20-21 से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने लगे। पत्थर लगने की आवाज सुनते ही मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन में मौजूद सीआईबी स्टाफ को तत्काल सूचना दी।

इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्थर फेंकने वाले चार युवकों को रेलवे लाइन के दक्षिण दिशा से भागते हुए अमापुर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार, डालसिंह, वीरपाल और महेश के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम लालपुर थाना कासगंज के निवासी बताए गए हैं।

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने शराब पीने के बाद मनोरंजन के उद्देश्य से चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की है। रेलवे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!