Breaking News

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी, बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता के लिए 1 जनवरी 2026 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पद पर पदोन्नति दी गई है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और जनहितकारी पुलिसिंग के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रभावी योगदान को विभागीय स्तर पर सराहना मिली है।

22 मार्च 2025 से शाहजहांपुर में तैनात रहे राजेश द्विवेदी ने अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्पष्ट रणनीति के माध्यम से जिले की पुलिसिंग को नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनता के साथ संवाद को विशेष प्राथमिकता दी गई।

महाकुंभ आयोजन के दौरान मेला अधिकारी के रूप में भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक संचालन की जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाया। भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका को अत्यंत सराहनीय माना गया।

राजेश द्विवेदी को इससे पूर्व पुलिस वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।

पदोन्नति अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक सुमित शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक अजय कुमार साहनी ने उन्हें रैंक प्रतीक चिन्ह एवं कॉलर बैंड लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!