Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में गुरुवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई ब्रह्म स्थान के पास की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुअर कला गांव के ब्रह्म स्थान पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार, निवासी महुअर कला गांव के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के उद्देश्य से तमंचा रखता था।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अतुल कुमार, चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण यादव, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, दीपचंद गिरी, पदमदेव पांडेय, किशोरी लाल तथा कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!