Breaking News

भारतीय सद्भावना मंच का आयोजन, दरगाह पर गूंजा ‘वंदे मातरम’ का संदेश। 

भारतीय सद्भावना मंच का आयोजन, दरगाह पर गूंजा ‘वंदे मातरम’ का संदेश। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। भारतीय सद्भावना मंच सूफ़ी संत मलंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सहसवान स्थित दरगाह पर सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक पीर फ़ैज़ अली ने दरगाह पर फ़ातिहा पढ़कर देश में भाईचारे, अमन और इंसानियत की दुआ की।

पीर फ़ैज़ अली ने कहा कि “वंदे मातरम सिर्फ़ दो शब्द नहीं, बल्कि उस मिट्टी की पुकार है जिसने हमें पहचान दी। अपनी धरती से मोहब्बत करना भी इबादत है।” उन्होंने कहा कि भारत किसी एक मज़हब या जाति का नहीं, बल्कि हर उस दिल का है जो इसमें धड़कता है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा—

“कहीं मंदिर की घंटी, कहीं मस्जिद की अज़ान, कहीं गिरजे की दुआ और कहीं गुरुद्वारे की अरदास—इन सबके बीच एक ही आवाज़ है, वंदे मातरम।”

सूफ़ी संतों की परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सूफ़ी विचारधारा नफ़रत नहीं, बल्कि इंसान से मोहब्बत सिखाती है।

पीर फ़ैज़ अली ने ज़ोर देते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी ज़रूरत दिलों को जोड़ने और नफ़रत की दीवारों को गिराने की है। “सबका मालिक एक है और वतन हम सबका एक है,” यही सूफ़ी सोच और भारतीय सद्भावना मंच का मूल संदेश है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम का उद्घोष कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस मौके पर हमज़ा ख़ान, यासिर, हैदर, यासीन, काशिफ़, आक़िल, बाबर चौधरी, राजा, समीर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!