Breaking News

दबंगों पर मकान में घुसकर मारपीट व नकदी ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार।

दबंगों पर मकान में घुसकर मारपीट व नकदी ले जाने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई गुहार।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी अनुज भारती ने कुछ लोगों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

अनुज भारती के अनुसार 27 दिसंबर की शाम करीब सात बजे 65 मकैनियर रोड स्थित उनके दूसरे मकान में मोहित और रोहित खण्डेलवाल अपने पिता अनिल खण्डेलवाल के साथ कई अन्य लोगों को लेकर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। आरोप है कि सभी लोग हाथों में डंडे व अन्य हथियार लिए हुए थे।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मौके पर मौजूद उनके नौकर अमन शर्मा के साथ मारपीट की और गल्ले में रखी लगभग 19 हजार 400 रुपये की नकदी अपने साथ ले गए। इसके साथ ही मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर उनकी हार्ड डिस्क भी उठा ले गए, ताकि घटना के साक्ष्य न मिल सकें।

अनुज भारती का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस स्तर पर सख्त कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं आरोपी पक्ष कथित रूप से जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे परिवार में भय का माहौल है।

पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, नकदी व सीसीटीवी उपकरण की बरामदगी कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बाइट- अनुज भारती पीड़ित

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!