Breaking News

चकिया–नौगढ़ थाना से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी, बुजुर्ग से ₹5000 व आधार कार्ड लूटे।

चकिया–नौगढ़ थाना से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चोरी, बुजुर्ग से ₹5000 व आधार कार्ड लूटे।

चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के गश्त पर उठे सवाल।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत नौगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग रामबेलास, जो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, नौगढ़ तिराहे के पास खड़े थे। इसी दौरान एक चोर ने उनकी जेब से आधार कार्ड और ₹5000 नकद चोरी कर फरार होने की कोशिश की। चोरी का अहसास होते ही बुजुर्ग ने शोर मचाया।

शोर सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने सतर्कता दिखाते हुए चोर का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही काबू में कर लिया गया। घटना की सूचना तत्काल नौगढ़ पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नौगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस गश्त व्यवस्था प्रभावी नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक चोरी की घटना होना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!