Breaking News

महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास का मंच बना ‘क्वीन ऑफ लखीमपुर शो 2025’, सशक्तिकरण की चमक से दमका आयोजन।

महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास का मंच बना ‘क्वीन ऑफ लखीमपुर शो 2025’, सशक्तिकरण की चमक से दमका आयोजन।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया दीप प्रज्वलन, मॉडलिंग शो व मेकअप सेमिनार में महिलाओं ने दिखाई बेहतरीन प्रतिभा।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहर में आयोजित “क्वीन ऑफ लखीमपुर शो 2025” का भव्य आयोजन उत्साह, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद लखीमपुर की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मधुलिका त्रिपाठी, मयूरी नगर, डॉ. वी. बी. धुरिया, एसडीएम रेनू मिश्रा, निधि तिवारी, रश्मि महेंद्र, कीर्ति गुप्ता, रानी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू साहनी एवं नेहा शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के मंच महिलाओं को आगे बढ़ने, अपनी पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्वीन ऑफ लखीमपुर मॉडलिंग शो 2025 में प्रतिभागी मॉडल्स ने आत्मविश्वासपूर्ण वॉक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म एवं टीवी जगत से जुड़े अभिनेता सिद्धार्थ ढांडा की मौजूदगी ने आयोजन का आकर्षण और भी बढ़ा दिया।

इसके साथ ही आयोजित क्वीन ऑफ लखीमपुर शो सेमिनार में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रांची श्रीवास्तव ने महिलाओं को प्रोफेशनल मेकअप की आधुनिक तकनीकों, करियर अवसरों और सौंदर्य उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। सेमिनार में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए।

आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागी महिलाओं को उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के सम्मानस्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह मंच महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है।

समापन अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक श्वेता बजरंग शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से ऐसे सकारात्मक और प्रेरणादायक आयोजनों का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है। साथ ही उन्होंने भविष्य में और भी बड़े व प्रभावी आयोजनों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेरक विचारों, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा। “क्वीन ऑफ लखीमपुर शो 2025” शहर में महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनते हुए चर्चा का केंद्र बना रहा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!