Breaking News

बुलेट सवार युवक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार, बुलेट बाइक सीज।

बुलेट सवार युवक अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार, बुलेट बाइक सीज।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुलेट सवार एक युवक को अवैध पिस्टल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को समय लगभग 10:45 बजे की। पुलिस टीम नगर निगम के पास स्थित नंदिशाला के समीप चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला भारतद्वाजी, निकट गंदा नाला निवासी निलाल गुप्ता को बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BK 6646 के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रियव्रत दुहूण, उप निरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसका किसी आपराधिक गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!