Breaking News

पटियाली में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गौतस्कर बबलू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

पटियाली में पुलिस मुठभेड़, कुख्यात गौतस्कर बबलू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटियाली कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर गौतस्कर बबलू को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पटियाली कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर स्थित कब्रिस्तान के पास हुई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में पकड़े गए गौतस्कर बबलू को तत्काल जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गौतस्करी की घटनाओं में संलिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …