Breaking News

बलरामपुर: प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी युवती की साजिशन हत्या, मंगेतर सहित तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी युवती की साजिशन हत्या, मंगेतर सहित तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवती की साजिश के तहत हत्या उसकी ही मंगेतर और मंगेतर की प्रेमिका द्वारा कराई गई थी। हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

घटना 23 दिसंबर 2025 की है। ग्राम लालाडीह निवासी शहजाद उर्फ मोहम्मद शफीक ने थाना रेहरा बाजार में तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी की शादी इमरान पुत्र अकबर अली, निवासी खुरदवा, थाना छपिया, जनपद गोण्डा से तय हुई थी। इसी दौरान इमरान का अपने गांव की ही रहने वाली सकीना से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि जब मृतका को इस प्रेम-संबंध की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। यह बात सकीना और इमरान को नागवार गुजरी। इसी रंजिश में 23 दिसंबर को सकीना ने युवती को साजिश के तहत अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद इमरान के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सकीना की मां जैनब ने घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। आरोप है कि मृतका के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई और आसपास के लोगों को बताया गया कि युवती ने खुद को आग लगा ली है। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों व परिजनों ने युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 248/25, धारा 103(1), 238(a), 61(2) बीएनएस के तहत सकीना पुत्री लाल मोहम्मद, जैनब पत्नी लाल मोहम्मद और इमरान पुत्र अकबर अली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आमजन में न्याय की उम्मीद जगी है।

बयान – पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!