Breaking News

बरेली में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का दावा, एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश।

बरेली में युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का दावा, एसपी सिटी ने दिए जांच के निर्देश।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली (यूपी)। बरेली जनपद में एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां जागरण कार्यक्रमों में झांकी के कार्य से जुड़ी एक युवती ने अपने ही साथ काम करने वाले दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक विशाल और अवधेश उसे काम के बहाने अपने साथ ले गए। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर नशीला पदार्थ देने की कोशिश की गई। युवती द्वारा विरोध करने पर दोनों आरोपी उसे सीबीगंज क्षेत्र के बादशाह नगर स्थित एक बंद मकान में ले गए, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया।

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। किसी तरह मौके से जान बचाकर भागी युवती ने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को लोकेशन भेजी। बाद में वह गंभीर अवस्था में एक खेत में मिली, जहां से उसे सुरक्षित निकाला गया।

पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे आहत होकर पीड़िता समाज के लोगों के साथ एसपी सिटी मानुष पारीक के समक्ष पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

बाइट- परिजन

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!